• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Kullu
  • Himachal Pradesh Assembly Election 2022 : Banzar BJP Candidate Surendra Shourie Insure Win Election With 6 Thousand Vote Lead

बंजार से भाजपा उम्मीदवार का दावा:सुरेंद्र शौरी बोले- 6 हजार की लीड से जीतेंगे, 25 हजार वोट मिलने का अनुमान

कुल्लू4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
लारजी में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बंजार से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र शौरी।

हिमाचल में कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं निवर्तमान विधायक सुरेंद्र शौरी ने 6 हजार वोटों लीड से जीतने का दावा किया है। यह दवा उन्होंने लारजी में हुई बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में किया। इस बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा भी मौजूद रहे, जबकि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस दौरान अपने अपने क्षेत्र में भाजपा की स्थिति को लेकर विचार रखें।

लारजी में बैठक में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र शौरी।
लारजी में बैठक में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र शौरी।

सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में हम 25 हजार वोट लेकर जीत रहे हैं। जीत की लीड कम से कम 6 हजार रहने वाली है। भाजपा को यहां से 25532 वोट मिल रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी को 19745 वोट प्राप्त होंगे। इसके साथ ही आजाद उम्मीदवार को 14342 वोट मिल रहे हैं।