हिमाचल के कुल्लू स्थित अटल सदन में राज्यस्तरीय कला उत्सव का आगाज हो गया है। शुभारंभ ADM कुल्लू प्रशांत सरकैक ने किया। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रदेश भर के प्रतिभागी पहुंचे हैं जो यहां अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 2 दिनों तक चलेगा।
कार्यक्रम के पहले दिन शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत और नाटक अभिनय का आयोजन किया गया। जिसमें शास्त्रीय संगीत में हिमाचल से 10 महिला और 8 पुरुष प्रतिभागी भाग लेने पहुंचे हैं। जिन्होंने पहले दिन अपनी प्रस्तुति दी। जबकि पारंपरिक लोक संगीत गायन में हिमाचल से 12 महिलाएं और 10 पुरुष प्रतिभागी पहुंचे हैं, जिन्होंने हिमाचल की लोक संस्कृति पर आधारित संगीत पेश किया है।
एकल अभिनय में 11 महिला व 8 पुरुषों ने लिया भाग
इसके अलावा नाटक विधा में एकल अभिनय प्रतियोगिता में 11 महिलाएं और 8 पुरुष प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा पहले दिन की प्रतियोगिताओं में संगीत वादन का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के 9 महिला और 11 पुरुष प्रतिभागियों ने संगीत वादन में अपना प्रदर्शन किया।
अटल औ देव सदन में हो रहा आयोजन
इसके अलावा दूसरे दिन 25 नवंबर को शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य और संगीत वादन का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। लिहाजा जिला मुख्यालय कुल्लू में आयोजित हुई इन प्रतियोगिताओं को अटल सदन और देव सदन में आयोजित किया गया है।
इस मौके पर बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे ADM प्रशांत सरकैक ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। राज्य स्तरीय कला उत्सव का समापन शुक्रवार को किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर समग्र शिक्षा डॉ. वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.