मनाली में कांग्रेस नेता की एक्सीडेंट में मौत:कांग्रेस की रैली से घर लौटते समय चेतराम नेगी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

पटलिकुहल कुल्लू7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
चेत राम नेगी। - Dainik Bhaskar
चेत राम नेगी।

हिमाचल में मनाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता चेतराम नेगी का कार की टक्कर लगने से निधन हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतराम नेगी मनाली से कांग्रेस रैली में भाग लेकर वापस घर लौट रहे थे। घर के नजदीक 15 मील पहुंचने पर सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मनाली से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड ने जताया शोक

मनाली से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड ने पार्टी प्रवक्ता के हादसे में निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि चेतराम नेगी पार्टी के प्रचार प्रसार को मीडिया में शेयर करते थे। पार्टी को उनकी कमी बहुत खलेगी।

कांग्रेस में शोक की लहर

मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने भी उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मनाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नेगी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा । चेत राम नेगी बड़ाग्रा पंचायत के प्रधान सहित अनेक पदों पर रहे ।