लाहौल स्पीति में गणतंत्र दिवस की तैयारियां:PWD के मजदूरों ने पुलिस ग्राउंड से हटाया बर्फ, विक्रमादित्य सिंह केलांग में तिरंगा फहराएंगे

केलांग4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
केलांग पुलिस ग्राउंड से बर्फ हटाते लोक निर्माण विभाग के मजदूर। - Dainik Bhaskar
केलांग पुलिस ग्राउंड से बर्फ हटाते लोक निर्माण विभाग के मजदूर।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में बर्फबारी और माइनस तापमान के बीच जिला प्रशासन गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटा है। बुधवार को हल्की बर्फबारी के बीच लोक निर्माण विभाग के मजदूरों ने पुलिस ग्राउंड से बर्फ हटा कर परेड के लिए तैयार किया। गणतंत्र दिवस पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के केलांग में तिरंगा फहराएंगे।

पुलिस ग्राउंड से करीब डेढ़ फुट बर्फ को हटाया
डीसी सुमित खिमटा ने बताया कि परेड के लिए पुलिस ग्राउंड से करीब डेढ़ फुट बर्फ को हटा कर साफ कर दिया है। बताया कि इसी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर विक्रमादित्य सिंह तिरंगा फहरा कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। विभाग के मजदूरों ने बेलचों की मदद से करीब 4 घण्टे में बर्फ को हटाया।

खबरें और भी हैं...