सड़कों पर घूमते स्नो लेपर्ड का VIDEO:बर्फबारी के बीच लाहौल स्पीति के गांव दलंग में दिखा हिम तेंदुआ, सैलानी ने कैमरे में किया कैद

लाहौल स्पीति2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में एक बार फिर स्नो लेपर्ड नजर आया। बर्फबारी के बीच सड़कों के किनारे घूमते हुए हिम तेंदुए को नवांग टशी नामक सैलानी ने कैमरे में कैद किया। तेंदुआ लाहौल घाटी में दलंग गांव में नजर आया। बर्फबारी के बीच हिम तेंदुआ पहाड़ों के ओर जा रहा है।

बर्फानी तेंदुआ दुनिया के उन गिने चुने जानवरों की श्रेणी में शुमार है, जिनकी प्रजाति विलुप्ति के कगार पर है। हिमाचल में चीन बॉर्डर से सटी स्पीति घाटी में बर्फानी तेंदुए को देखने के लिए हर साल हजारों की तादाद में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। दिसंबर से मार्च महीने के बीच बर्फबारी के बाद यह जानवर पहाड़ों से उतर कर रिहायशी इलाकों के आसपास पहुंच जाते हैं।

15 दिन पहले भी काज़ा में लोक संपर्क विभाग के सहायक लोक संपर्क अधिकारी तैनात अजय बनियाल ने चिचम गांव के समीप एक नाले में स्नो लेपर्ड को अपने कैमरे में कैद किया था।
15 दिन पहले भी काज़ा में लोक संपर्क विभाग के सहायक लोक संपर्क अधिकारी तैनात अजय बनियाल ने चिचम गांव के समीप एक नाले में स्नो लेपर्ड को अपने कैमरे में कैद किया था।

स्पीति में स्नो लेपर्ड की संख्या 26
हिमाचल में फिलहाल 73 स्नो हैं। लेपर्ड नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन संस्था ने साल 2021 में स्नो लेपर्ड की संख्या जारी की थी। यह सर्वे साल 2018 में शुरू किया गया। किन्नौर और पांगी में भी स्नो लेपर्ड देखे जाते हैं, लेकिन स्पीति में स्नो लेपर्ड की संख्या करीब 26 है।

NCF के वैज्ञानिक डॉ. अजय बिजूर का कहना है कि हिमाचल में 284 कैमरे लगाए गए थे। सर्वे में 73 स्नो लेपर्ड पाए गए गए। इसमें शावकों की संख्या को शामिल नहीं किया गया है। सर्वे के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में साल दर साल स्नो लेपर्ड की संख्या बढ़ रही है।

खबरें और भी हैं...