चंबा में जीप पलटने से 10 घायल:3 मेडिकल कॉलेज रेफर, गोली मार्ग पर जीरो पॉइंट के पास हुआ हादसा

बैजनाथ7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
चंबा में जीप पलटने से घायल लोग अस्पताल में भर्ती। - Dainik Bhaskar
चंबा में जीप पलटने से घायल लोग अस्पताल में भर्ती।

हिमाचल के चंबा में जीप पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जिसमें से 3 का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है, जबकि 7 को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें स्थानीय निजी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसा चंबा-खैरी वाया गोली मार्ग पर हुआ। जीरो पॉइंट के पास अचानक जीप पलट गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान सलूणी के गांव चांदल के गुलजार, दावत, यासीन,अक्लीमा, शबनम, गांव गुनुनू निवासी लतीफ, फरोक, हलीमा, फाते व रुकसाना के रूप में हुई है। इनमें से गुलजार, लतीफ व हलीमा को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...