चंबा में मकान में लगी आग:लाखों का सामान जलकर हुआ राख, प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर दिए 10 हजार

बैजनाथ5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
चंबा में मकान में लगी आग से उठती लपटें। - Dainik Bhaskar
चंबा में मकान में लगी आग से उठती लपटें।

हिमाचल के चंबा में मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात चंबा के झुलाड़ा के गांव सुकरेठा में अचानक ओम प्रकाश के घर आ लग गई। जिस कारण उसका लकड़ी का मकान और अंदर रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

रात को जैसे ही मकान में आग लगी तो घर में रहने वाले सदस्यों को आग लगने का आभास हो गया। जिसके बाद घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए और उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचित किया। जिसके बाद लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में सब कुछ जल कर राख हो गया। लोगों ने इस बात की सूचना पंचायत प्रधान को दी।

पंचायत प्रधान चुन्नी लाल ने बताया कि उन्होंने इस बारे में रात को प्रशासन को सूचित कर दिया था। वहीं, राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और फौरी राहत के तौर पर 10 हजार की राशि भेंट की। उसके परिवार की रहने की व्यवस्था उसके रिश्तेदार के यहां कर दी गई है।

लेकिन उसे अपने भविष्य की चिंता सता रही है। पटवारी राहुल ने कहा कि रिपोर्ट बनाकर वो उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं। वहीं, प्रधान चुन्नी लाल ने वन विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को घर बनाने के लिए इमारती लकड़ी का प्रावधान किया जाए ताकि आने वाली सर्दियों से पहले उसका घर बन जाए।