हिमाचल में कांगड़ा के तहत आने वाले ज्वाली विधानसभा के अंतर्गत गदेहडा मे शनिवार रात को सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सीमा के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार, सीमा रात को रसोई घर मे खाना बना रही थी। उसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। बच्चे उसे पास के मंदिर में ले गए।
जिसके बाद वह घर आ गई। देर रात जैसे ही वह दूध पीने लगी तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और चक्कर खाकर नीचे गिर गई। जिसके बाद उसके बच्चे उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सीमा अपने पीछे 2 लड़कियां और एक लड़का छोड़ गई है। उसके पति नेक राम की मौत 2010 में ही हो गई थी।
पंचायत उप प्रधान राजेंद्र जरियाल ने कहा कि उनकी प्रशासन से मांग है कि मृतका सीमा के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। उनके घर में और कोई कमाने वाला नहीं है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.