हिमाचल के मंडी स्थित धर्मपुर के बनाल नाला के पास बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया।
धर्मपुर मुख्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर मघोघरी के बनाल नाला के पास NH पर HRTC बस संख्या HP 38C 9917 व बुलेट संख्या HP 28B 5758 की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे तुरंत नागरिक चिकित्सालय धर्मपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना के कारणों की जांच कर होगा मामला दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी छिम्बा बल्ह डाकघर रिसा धर्मपुर से सरकाघाट की ओर जा रहा था। परिवहन निगम की बस दूसरी ओर से धर्मपुर की ओर आ रही थी। जहां दोनों वाहनों की भिड़ंत होने पर घटना घटी है। धर्मपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारणों की जांच करके मामला दर्ज किया जाएगा। जिसकी पुष्टि DSP सरकाघाट कुलदीप चंद ने की है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.