• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Mandi
  • Karsog
  • Himachal Assembly Elections 2022: Congress State President Pratibha Singh Election Rally In Karsog Of Mandi In Favour Of Congress Candidate Mahesh Raj

करसोग में आज प्रतिभा सिंह की जनसभा:महेश राज का प्रचार करेंगी; चुनाव घोषणा के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहीं

करसोग7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की चुनावी जनसभा हैं। वे यहां विकासखंड चुराग में कांग्रेस प्रत्याशी महेश राज के लिए प्रचार करके कार्यकर्ताओं में जीत के लिए उत्साह भरेेंगी। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रतिभा सिंह पहली बार करसोग आ रही हैं।

वर्तमान में वे मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद भी हैं। ऐसे में संसदीय क्षेत्र के तहत पड़ने वाली एक-एक विधानसभा सीट पर जीत हासिल करना कांग्रेस मुखिया के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। प्रतिभा सिंह के बेटे शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह पिछले महीने कांग्रेस उम्मीदवार महेश राज की नामांकन रैली में 25 अक्टूबर को चुनावी जनसभा संबोधित की थी। 3 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने तत्तापानी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।

जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा भी दांव पर

करसोग विधानसभा सीट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला में आती है। इसलिए भाजपा की भी इस सीट पर प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सीट को अपनी झोली में डालने के लिए वर्तमान विधायक हीरालाल का टिकट तक काट दिया गया, ताकि भाजपा के खिलाफ एंटी इनकमबेंसी फैक्टर को समाप्त करके करसोग सीट पर लगातार दूसरी बार कमल खिलाया जा सके। विधानसभा क्षेत्र में इन सभी तरह के समीकरणों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां बरल में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी ने बताया कि कांग्रेस की मुखिया चुराग में महेश राज के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। भाजपा की जयराम सरकार ने 5 साल में करसोग के लिए कुछ नहीं किया।