हिमाचल के मंडी स्थित करसोग में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें SDM सुरेंद्र ठाकुर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाने, भारतीय संविधान के प्रति अपनी कर्तव्य निष्ठा बनाए रखने और संविधान के अनुसार कार्य करने की शपथ दिलाई।
इस कार्यक्रम के बाद सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्र भारत के लिए ये दिन बहुत खास है। इसी दिन देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संविधान में मौलिक अधिकार नागरिकों की ढाल बन गए हैं। यही अधिकार देश के नागरिकों को दायित्वों का बोध कराते हैं।
अधिकारी-कर्मचारियों ने ये ली शपथ
अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली कि हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी, धर्म-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए और उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में 26 नवंबर, 1949 ई. को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.