करसोग ब्लॉक कांग्रेस की बैठक:लोकसभा चुनाव से पहले हर घर पार्टी का झंडा पहुंचाने का लिया संकल्प

करसोग4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
करसोग में कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा उठाए हुए। - Dainik Bhaskar
करसोग में कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा उठाए हुए।

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हर घर पर कांग्रेस का झंडा बुलंद होगा। केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेसी घर-घर जाएंगे और लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी के संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। ये संकल्प सोमवार को करसोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

हिमाचल के बाद अब दिल्ली की बारी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी ने कहा कि लोगों ने हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाई है, अब वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली में भी कांग्रेस की सरकार होगी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी 15 दिनों में ही 10 गारंटियों को लागू करने की बात कह रही है, लेकिन भाजपा को जानकारी होनी चाहिए कि वे खुद लोगों को गुमराह करके सत्ता में आए थे।

नेगी ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता से जो वादे किए हैं, उसे सुक्खू सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता समझ चुकी है, ऐसे में आज लोगों का भाजपा से मोह भंग हो गया है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में देश की सत्ता पर भी कांग्रेस का राज होगा। इसके लिए लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का कार्यकर्ता हर घर में कांग्रेस के झंडे को बुलंद करेगा।

गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा राहुल गांधी का संदेश
​​​​​​​करसोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गांव-गांव तक राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाएगी। पृथी सिंह नेगी ने कहा कि पार्टी का संकल्प है कि राहुल गांधी के समाज और देश के एकजुट होने के संदेश को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जुटी आम लोगों की भीड़ से भाजपा घबरा गई है।

जिस भी राज्य में राहुल की यात्रा पहुंचती थी, लोग यात्रा के स्वागत के लिए कई घंटों पहले लाइनों में खड़े हो जाते थे।

पृथी सिंह नेगी को सरकार में उच्च पद देने का प्रस्ताव पारित
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पृथी सिंह नेगी को सरकार में उच्च पद देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस प्रस्ताव को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरिओम शर्मा ने रखा। जिसे एक आवाज में पारित किया गया। जिसे अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेजा जाएगा।

हाथ जोड़ो कार्यक्रम पर भी चर्चा
कांग्रेस कमेटी ने बैठक के दौरान हाथ जोड़ो यात्रा पर भी चर्चा की। पृथी सिंह ने कहा कि हाथ जोड़ो यात्रा के तहत करसोग विधानसभा क्षेत्र में पंचायत स्तर पर कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान चल रहा है।