मंडी में HPU के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:UG के परीक्षा परीणामों में गड़बड़ी से भड़के वल्लभ कॉलेज के स्टूडेंट्स

मंडी4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी के वल्लभ कॉलेज में प्रदर्शन करते ABVP कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar
मंडी के वल्लभ कॉलेज में प्रदर्शन करते ABVP कार्यकर्ता।

हिमाचल के मंडी स्थित वल्लभ कॉलेज में ABVP कार्यकर्ताओं ने HPU प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि HPU ने UG फर्स्ट ईयर के अधिकतर स्टूडेंट्स को फेल कर दिया है। इसमें ऐसे स्टूडेंट्स भी शामिल हैं, जिन्होंने 12वीं में प्रथम स्थान हासिल किया है। ऐसे में मेधावी छात्रों का फेल किया जाना HPU प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।

ABVP के मंडी जिला संयोजक निशांत गुलेरिया ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में UG का परीक्षा परिणाम संतोषजनक न आने पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वल्लभ कॉलेज में HPU प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है।

निशांत ने बताया कि बीते दिन HPU ने B.COM और ‌B.SC के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। नतीजों में गड़बड़ी साफ नजर आ रही है, क्योंकि नतीजों में 90% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी फेल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि HPU जल्द से जल्द इस अनियमितता में सुधार करे अन्यथा ABVP उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी HPU प्रशासन की होगी।