हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुटी हैं। दोनों ही पार्टियों के स्टार प्रचारकों का हिमाचल दौरा शुरू हो गया है। इसी क्रम में 31 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंडी में जनसभा करेंगी। वहीं, दूसरी तरफ 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम को संबोधित कर चुनावी माहौल बनाएंगे।
बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 31 अक्टूबर को मंडी के पड्डल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी जुट चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर कौल सिंह द्वारा की जाएगी। इसके लिए परमिशन भी जिला प्रशासन से ली गई है। पड्डल ग्राउंड भी जनसभा के लिए बुक कर लिया गया है।
वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में लगातार दौरा कर रहे हैं। वह 5 नवंबर को चुनाव प्रचार के लिए मंडी के सुंदर नगर आएंगे। जवाहर पार्क में चुनावी रैली कर वह हिमाचल प्रदेश में भाजपा को उबारने का काम करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं में चुनाव जीतने के लिए जोश भरेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.