हिमाचल प्रदेश में मंडी विधानसभा क्षेत्र की 10 सीटों पर 65.59% हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर अभी भी कतारें लगी हुई हैं। मंडी जिले की बात करें तो यह पूरे प्रदेश में छठे स्थान पर रहा। जिले में सिराज और सुंदरनगर विधानसभा में सबसे ज्यादा 74 प्रतिशत मतदान हुआा। वहीं, सरकाघाट में सबसे कम 55 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग के बाद पोलिंग पार्टियों ने EVM स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करवा दीं। अब वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
जिले में कितनी विधानसभा सीटें, कहां कितने वोटर
विधानसभा सीट | वोटर | मतदान प्रतिशत |
मंडी | 78113 | 72.90% |
करसोग | 76609 | 67.57% |
सुंदरनगर | 83690 | 74% |
नाचन | 88483 | 69% |
सिराज | 84315 | 74% |
द्रंग | 91525 | 66% |
जोगिंदर नगर | 101046 | 56% |
धर्मपुर | 82732 | 64% |
बल्ह | 81597 | 60% |
सरकाघाट | 92207 | 55.40% |
मनसा राम ने डाला वोट
4 मुख्यमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री रहे मनसा राम ने करसोग में वोट डाला। परिवार के सदस्य उन्हें लेकर पहुंचे। इस बार उनकी जगह उनके बेटे महेश राज कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। मनसा राम ने 1967 में पहला चुनाव जीता था।
वहीं, सुंदरनगर के कांगू में EVM न चलने के बाद उसे बदला गया है। जयराम ठाकुर ने मां बगलामुखी से आशीर्वाद लेने के बाद सिराज के बूथ नंबर 044 आहौण में डाला वोट।
पहले मतदान, फिर जलपान
वहीं, मतदान से पहले जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रदेश के लोगों को कहा है कि वह पहले मतदान करें, उसके बाद जलपान। उन्होंने प्रदेश के लोगों से कहा कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लें।
करसोग में 5 किलोमीटर चढ़ाई
करसोग विधानसभा सीट के कुछ मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां पोलिंग पार्टियों को 5 किलोमीटर ऊंची चढ़ाई करके केंद्रों तक पहुंचना पड़ा। चढ़ाई इतनी कठिन है कि पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों को हर आधे घंटे के बाद रेस्ट के लिए रुकना पड़ा।
सभी 10 सीटों पर कुल 67 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 8,60,317 मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 4,34,629 पुरुष, 4,25,685 महिलाएं हैं और 3 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वोटिंग के बाद EVM को स्ट्रॉन्ग रूम में रख दिया जाएगा, जिनके बाहर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।
2017 विधानसभा चुनाव में कौन सी सीट पर कौन जीता
विधानसभा सीट | जीता | हारा |
करसोग | हीरालाल (भाजपा) | मंसाराम (कांग्रेस) |
सुंदरनगर | राकेश जमवाल (भाजपा) | सोहनलाल (कांग्रेस) |
नाचन | विनोद कुमार (भाजपा) | लाल सिंह कौशल (कांग्रेस) |
सिराज | जयराम ठाकुर (भाजपा) | चेतराम (कांग्रेस) |
द्रंग | जवाहर ठाकुर (भाजपा) | कौल सिंह ठाकुर (कांग्रेस) |
जोगिंदरनगर | प्रकाश राणा (आजाद) | सुरेंद्र पाल (कांग्रेस), गुलाब सिंह ठाकुर (भाजपा) |
धर्मपुर | महेंद्र सिंह ठाकुर (भाजपा) | चंद्रशेखर (कांग्रेस) |
मंडी | अनिल शर्मा (भाजपा) | चंपा ठाकुर (कांग्रेस) |
बल्ह | इंदर सिंह (भाजपा) | प्रकाश चौधरी (कांग्रेस) |
सरकाघाट | कर्नल इंदर सिंह (भाजपा) | पवन कुमार (कांग्रेस) |
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.