- Hindi News
- Local
- Himachal
- Mandi
- Mandi Cyber Crime Police | Digital Arrest Fraud Refund Bilaspur
डिजिटल अरेस्ट ठगी के 27.56 लाख रुपए लौटाए:मंडी साइबर क्राइम पुलिस ने खातों में रकम होल्ड कराई; कोर्ट के आदेश पर बिलासपुर निवासी को मिला रिफंड
- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश राज्य गुप्तचर विभाग के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, मध्य खंड मंडी में दर्ज डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को 27,56,961 रुपए की रकम वापस दिलाई है। यह राशि कोर्ट के आदेश के बाद लौटाई गई। बिलासपुर निवास
फर्जी सिम और नकली समन के नाम पर ठगी
शिकायतकर्ता के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को ठगों ने फोन कर बताया कि उनके नाम से दूसरी सिम जारी की गई है, जिससे बैंक खाता खोलकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है और नरेश गोयल नामक व्यक्ति गिरफ्तार है। शिकायतकर्ता ने ऐसी किसी सिम या खाते से इनकार किया, जिसके बाद एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर फोन किया और सुप्रीम कोर्ट व ED के नकली समन भेजे।
इसके बाद ठगों ने शिकायतकर्ता को कई दिनों तक घर में डिजिटल अरेस्ट रखा और संपत्ति को कुछ समय के लिए सीज रखने का झांसा देकर करीब 28 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
रकम की वापसी और पुलिस की अपील
ठगी का अहसास होने पर शिकायतकर्ता ने मंडी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। पुलिस ने विभिन्न बैंक खातों में कुल 27,56,961 रुपए होल्ड करवाए, जिन्हें न्यायिक आदेश के बाद शिकायतकर्ता को लौटा दिया गया।
पुलिस ने नागरिकों और संस्थानों से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सचेत रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, भारतीय कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है और न ही केंद्र या राज्य सरकार का कोई विभाग या अदालत चल-अचल संपत्ति को डिजिटल माध्यम से अपने कब्जे में लेती है। किसी भी संदिग्ध ई-मेल, अनधिकृत लॉगिन या भुगतान संबंधी गड़बड़ी दिखने पर तुरंत बैंक, साइबर क्राइम पुलिस या हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।






















