मंडी के जोनल अस्पताल में निशुल्क भोजन व्यवस्था:हृदयवासी समिति गरीब मरीज-तीमारदारों की कर रही सेवा, 3 साल से चल चल रहा कार्यक्रम

मंडी2 महीने पहले

हिमाचल के मंडी में हृदयवासी सेवा समिति के जोनल अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों के लिए समाजसेवा का काम कर रही है। गरीब मरीज व तीमारदार भूखा न रहे, इसके लिए समिति ने भोजन की निशुल्क व्यवस्था की है। समिति की निशुल्क भोजन व्यवस्था पिछले 3 साल से चल रही है। अभी तक समिति जन सेवा के भाव से करीब 3 लाख 85 हजार से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन करा चुकी है।

संस्था के प्रधान रमन बिष्ट ने बताया है कि अब समिति ने अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्रों की सुविधा भी शुरू कर दी। सर्दियों के मौसम में गरीब व लाचार लोगों को कंबल प्रदान करवाए जा रहें हैं, ताकि किसी मरीज के साथ आए अटेंडेंट को असुविधा न हो।

लोगों का क्या है कहना
वहीं, भोजन सेवा का लाभ लेने वाले लोगों ने भी समिति के प्रयास की सराहना की है। लोगों की माने तो अस्पताल में दूर-दराज से लोग आते हैं। रुपयों की कमी के चलते कई बार लोगों को भूखा रहना पड़ता है। लेकिन यहां पर लोग भरपेट भोजन करते हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को लाभ होता है। मंडी की हृदयवासी सेवा समिति दरअसल में असली सेवाभाव का परिचय दे रही है।

मंडी जोनल अस्पताल में हृदयवासी सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन 250 से 300 लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाता है। यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कोविडकाल में भी दी समिति ने सेवाएं
विदित है कि कोरोना महामारी के चलते जब अपनों ने अपनों से मुंह मोड़ लिया था, तब भी मंडी की हृदयवासी सेवा समिति मैदान पर डटी हुई थी। लोगों को मुफ्त भोजन प्रदान करवा रही थी। कोविड पेंडेमिक के समय मंडी जोनल अस्पताल के बाहर तमाम ढाबे और चाय की दुकानें भी बंद हो गई थीं, जिससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

खबरें और भी हैं...