हिमाचल के PWD व युवा खेल मंत्री बनने के बाद विक्रमादित्य सिंह पहली बार बुधवार को मंडी पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विक्रमादित्य सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाया। मंत्री सिंह ने PWD अधिकारियों की बैठक भी ली और उन्हें दिशा निर्देश दिए।
वहीं, मंडी पहली बार पहुंचे पर विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के कुछ कार्य जो अधर में लटके हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से पूरा करवाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के लंबित पड़े कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करना यही उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि उनके समय में रोड की हालत बहुत खराब हो चुकी है।
ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का हाल बुरा
खासकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का बहुत बुरा हाल है। अगर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम अपने कार्यकाल में हेलीकॉप्टर के बजाय सड़कों पर घूमे होते तो सड़कों की स्थिति ठीक होती। वहीं, PWD मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह ने यह भी बताया कि पिछली जयराम सरकार में मुख्यमंत्री के पास यह विभाग होने के कारण भी कार्य नहीं हो पाए।
वादों को पूरा करना कांग्रेस की प्राथमिकता
लेकिन अब कांग्रेस हाईकमान, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उन्हें PWD विभाग की जिम्मेदारी दी है। जिसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के बाद अपने वादे पूरे करना शुरू कर दिया है। जिसका एक उदाहरण OPS लागू करना है। इसी तरह पार्टी द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करना कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.