नगर निगम मंडी के सभी वार्डों में लोगों के बैठने के लिए बैंच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए बैंचों की खेप नगर निगम पहुंच गई है। जल्द ही इन्हें असेंबल करके हर वार्ड में वितरित किया जाएगा। इससे बुजुर्गों सहित सभी लोगों के लिए बैठने का उचित प्रबंध होगा।
नगर निगम के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों में विभिन्न स्थानों पर यह 535 बैंच लगाए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में 50-50 बैंच वितरित किए जाएंगे। धानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद नगर निगम द्वारा विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा।
उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों में 1-1 करोड़ के विकास कार्य किए जा रहे हैं और 8 दिसंबर के बाद नगर निगम बैठकें करके विकास कार्य को गति देगा। नगर निगम का नया कार्यालय सुचारु रूप से चल पड़ा है और चुनावी नतीजे आने के बाद मंडी में विकास कार्य को गति दी जाएगी ।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.