हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के IIT कमांद में 4 दिवसीय राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। इसमें धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने विशेष अतिथि और पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 600 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने मेधावी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाएंगे।
इससे पहले आयोजिय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। उनमें से चयनित 600 विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने वैज्ञानिक अविष्कारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से केवल 16 विद्यार्थियों का चयन गुजरात मे होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाना है।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार भरपूर सहयोग कर रही है। इस दौरान उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.