मंडी के द्रंग में भाजपा प्रत्याशी का दावा:इस बार होगी ऐतिहासिक जीत, पूर्ण चंद बोले- हर क्षेत्र से मिल रही बढ़त

पधर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
देव पशाकोट मंदिर सरांय नालदेहरा में समीक्षा बैठक को संबोधित करते BJP प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर। - Dainik Bhaskar
देव पशाकोट मंदिर सरांय नालदेहरा में समीक्षा बैठक को संबोधित करते BJP प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर।

हिमाचल के जिला मंडी में द्रंग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि द्रंग में भाजपा इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। विधानसभा चुनावों के अप्रत्याशित परिणाम से कांग्रेस को यहां बड़ा झटका लगने वाला है। 8 दिसंबर को यह साबित हो जाएगा।

शनिवार को चौहारघाटी के आराध्य देव पशाकोट मंदिर नालदेहरा में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पूरन चंद ठाकुर ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका स्नोर को छोड़ कर सभी जगह से भाजपा लीड कर रही है। यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि चौहारघाटी से इस बार 1500 से अधिक मतों की लीड भाजपा को मिल रही है। जो एक रिकॉर्ड है। गुम्मा ठाना, द्रंग सिरा, इलाका दुंधा, उतरशाल और बदार सभी क्षेत्रों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है।

पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि पार्टी हाईकमान समय पर टिकट की घोषणा करता तो यह बढ़त दोगुनी होती। बावजूद उसके सभी पंचायतों में जाकर जन समर्थन जुटाया है। लोगों का अपार समर्थन और आशीर्वाद उन्हें मिला है। द्रंग से BJP इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

इस दौरान बूथ स्तर से हर पोलिंग बूथ में हुए मतदान और पार्टी के पक्ष में आए मतों की गहनता से समीक्षा की गई। चौहारघाटी की सभी 14 पंचायतों के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...