पधर की तमन्ना यादव JNV पंडोह के लिए चयनित:रोपी स्कूल और गांव में खुशी का माहौल, अध्यापकों ने दी बधाई

पधर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
JNV के लिए चयनित तमन्ना यादव स्कूल स्टाफ के साथ। - Dainik Bhaskar
JNV के लिए चयनित तमन्ना यादव स्कूल स्टाफ के साथ।

हिमाचल के मंडी जिला के पधर उप मंडल के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला रोपी की छठी कक्षा की मेधावी छात्रा तमन्ना यादव का चयन जवाहर नवोदय स्कूल पंडोह के लिए हुआ है। तमन्ना यादव बेहद निर्धन परिवार से सबंध रखती है। छात्रा के माता पिता किसान हैं।

मेधावी छात्रा के चयन से गांव और स्कूल में जश्न का माहौल है। मुख्याध्यापक ईश्वर दास और अन्य स्टाफ सदस्यों ने इस उपलब्धि पर मेधावी छात्रा और अभिभावकों को बधाई दी है।