द्रंग के टकोली में बोले यूपी CM योगी आदित्यनाथ:देश हो रहा कांग्रेस मुक्त, डबल इंजन की सरकार ने किए अभूतपूर्व विकास कार्य

पधर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक मतदाताओं को लुभाने के लिए जान फूंक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टकोली में भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश पूरी तरह कांग्रेस मुक्त हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

टकोली में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ।
टकोली में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ।

'वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से संभव हो पाया है।आज वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज भारत वर्ष वैश्विक नेतृत्व करता दिखाई देता है। इससे पहले भारत दूसरे का अनुसरण करने वाला देश हुआ करता था। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह सब बदलाव आया है।

तिरंगा यात्रा, आतंकवाद, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों पर रखी बात
कांग्रेस का नेतृत्व हर घर में तिरंगा लगाने में विफल रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में हर घर में तिरंगा लहरा कर देश की शान बढ़ाई है। आतंकवाद, अलगाववाद पूरी तरह खत्म हुआ है और नक्सलवाद खत्म होने जा रहा है। देश के वीर सैनिक दुश्मन के छक्के छुड़ा देते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक भारत के शौर्य की एक नई गाथा है। वैश्विक कोरोनावायरस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्री वैक्सीन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ साथ देश के 80 करोड लोगों को फ्री में राशन उपलब्ध करवाया। कांग्रेस की सरकार होती और वैश्विक कोरोना वायरस आती तो यह संभव नहीं था। ना कश्मीर से धारा 370 हटती, ना राम मंदिर बनता। 55 सालों तक कांग्रेस ने इस बारे सोच तक नही।

किसी ने सोचा तक नहीं था कि हिमाचल में AIIMS बनेगा। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से संभव हो पाया। जिससे हिमाचल प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। चंडीगढ़ से मनाली फोरलेन बनकर तैयार हुआ है। अब पीछे से रेल लाइन भी आएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मंडी में देवी-देवताओं के इतने मंदिर बने हैं। तभी मंडी कहलाया है। देव लक्ष्मी नारायण मंदिर यहां की धार्मिक आबोहवा को और चांद लगाता है।​

द्रंग पहुंचे यूपी CM का लोगों ने किया हाथ जोड़ स्वागत।
द्रंग पहुंचे यूपी CM का लोगों ने किया हाथ जोड़ स्वागत।

'डबल इंजन की सरकार ने करवाया अभूतपूर्व विकास'
मुख्यमंत्री जयराम की पीठ थप-थपाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व विहीन है। द्रंग के मतदाताओं से आह्वान किया कि पूर्ण चंद ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजें। वहीं विधायक जवाहर ठाकुर से भी पूर्ण चंद की विजय को सुनिश्चित बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया।

द्रंग में एक मंच पर एक साथ भाजपाई।
द्रंग में एक मंच पर एक साथ भाजपाई।

BJP प्रत्याशी पूर्ण चंद बोले, भाई जवाहर के साथ मिलकर जीतेंगे द्रंग

वहीं इस मौके पर द्रंग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की जय राम के डबल इंजन सरकार के सयुंक्त प्रयासों से हिमाचल प्रदेश एक अग्रणी राज्य बन कर उभरा है। इससे पहले जो भी सरकारें प्रदेश में सत्ता में रही हैं, इतना विकास नही करवा पाई हैं। मंडी जिला से पहली बार सीएम बनने बाद छोटी काशी का सर्वत्र विकास हुआ है।

द्रंग में 5 सालों में हुआ दोगुना विकास
उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ साथ द्रंग विधानसभा क्षेत्र में भी इस बार भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड लहर है। उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के उद्गार से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। बड़े भाई विधायक जवाहर ठाकुर और भांजे ज्योति कपूर के साथ मिलकर द्रंग से जीत दर्ज करेंगे। इस मिशन को कामयाब बनाने के लिए सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो विकास द्रंग में 10 वर्षों में नहीं हो पाया वह 5 साल के कार्यकाल में हुआ है।

द्रंग के हर छोटे बड़े गांव को अपने कदमों से नापा है, जहां आज विकास की लौ जगी है। मौजूदा विधायक जवाहर ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी पूरन चंद ठाकुर को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...