पधर में मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस:स्कूलों में कराई नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता; लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखने की दिलाई शपथ

पधर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दौरान स्कूली विद्यार्थी। - Dainik Bhaskar
सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दौरान स्कूली विद्यार्थी।

हिमाचल के मंडी जिले में 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ पंचायत कार्यालयों में मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, लोकतंत्र की परंपरा की मर्यादा को बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

इस दौरान शिक्षण संस्थानों में चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

मतदान की विस्तार से दी जानकारी
अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी लोगों को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। मॉक पोल करवाकर विद्यार्थियों को अपने मतदान का प्रयोग करके किस प्रकार अपने प्रतिनिधि का चुनाव करना है। यह भी सिखाया गया।

चित्रकला में रेणुका प्रथम
नेता जी सुभाष चंद्र मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 12वीं कक्षा की रेणुका प्रथम, तानवी ठाकुर द्वितीय और दिवांशु तीसरे स्थान पर रहा। नारा लेखन में 11वीं कक्षा की सोनिया चौहान प्रथम और तमन्ना दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में 9वीं की वर्षा प्रथम, रक्षिता दूसरे और 8वीं की कोमल तीसरे स्थान पर रही।

SDM संजीत सिंह ने किया जागरूक
नारा लेखन में छठी कक्षा की एंजल प्रथम, 10वीं की सुनाली चौहान दूसरे और 8वीं की श्रेया तीसरे स्थान पर रही। वहीं, निर्वाचन कार्यालय पधर में आयोजित कार्यक्रम में SDM संजीत सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भारत देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

खबरें और भी हैं...