हिमाचल के मंडी स्थित पधर में शनिवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। SDM कार्यालय में आयोजित प्रशासनिक कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। SDM संजीत सिंह ठाकुर ने उपस्थित समूह को संपूर्ण प्रभुत्व, संपन्न समाजवादी पंथ, निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने और मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान समानता, न्याय व समरसता का प्रतीक है। हमारे संविधान को 26 नवंबर 1949 को विविध रूप से अपनाया गया तथा 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि इस उपलक्ष्य में ली गई शपथ के तहत अपने दायित्व का बिना भेदभाव व निष्पक्ष ढंग से निर्वहन करें। एकता अखंडता और आपसी भाईचारे को कायम रखें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.