हिमाचल के मंडी में बजौरा वाया कटौला राजमार्ग कमांद के पास फिर पहाड़ी दरकने से यातायात के लिए बंद हो गया है। ज्यादा मात्रा में मलबा रोड पर आने की वजह से यहां लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सैकड़ों की तादाद में यात्री जाम में फंसे हुए हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग की मशीनरियां मौके पर सड़क को बहाल करने में जुटी हैं। ज्यादा मलबा होने की वजह से मार्ग बहाल होने में समय लग सकता है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार शनिवार देर रात से ही मार्ग बंद है। पहाड़ी से मलबे और पत्थर गिरने का क्रम अभी भी जारी है। जिस वजह से राहत कार्य करना भी मुश्किल हो रहा है।
DSP लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मार्ग को बहाल करने का जाम तेजी से चला हुआ है। उम्मीद है कि जल्द मार्ग यातायात के लिए बहाल होगा। ऐसे में यात्री मंडी-कुल्लू NH से सफर करें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.