स्कूल गए 2 नाबालिग लड़के लापता:सरकाघाट की नबाही पंचायत का मामला, पिता की शिकायत पर पुलिस तलाश में जुटी

सरकाघाट7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।

हिमाचल के मंडी स्थित सरकाघाट की नबाही पंचायत से स्कूल गए 2 लड़के गायब हो गए। पीड़ित पिता ने पुलिस तो शिकायत देकर बेटों की सकुशल बरामदगी की मांग की है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस दोनों नाबालिगों की तलाश में जुट गई है।

प्रवासी विशाल चौहान पुत्र रणजीत सिंह चौहान निवासी बुराड़ी नॉर्थ दिल्ली ने बताया कि वह नोकिया कंपनी में काम करता है। उसके दो 15 वर्षीय बेटे युवराज और गगन चौहान तत्ताहर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार सुबह को दोनों रोजाना की तरह स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं लौटे। इसके बाद उसने स्कूल में पता किया। जहां पर स्कूल प्रबंधन ने बताया कि वह स्कूल ही नहीं पहुंचे।

पीड़ित पिता ने नाबालिग बेटों को बहला-फुसलाकर अज्ञात द्वारा ले जाने का शक जताया गया है। पीड़ित ने पुलिस से बेटों की सकुशल बरामदगी की मांग की गई है। DSP लोकेंद्र नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच कर रही है। गुमशुदा बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।