हिमाचल के जिला मंडी के नाचन में भाजपा मंडल की बैठक हाटेशवरी मंदिर हटगढ़ में विधायक विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह ने बूथ स्तर पर भाजपा के पक्ष में हुए मतदान का फीड बैक लिया। सभी बूथ अध्यक्षों ने मंडल के पदाधिकारियों के सामने पार्टी पक्ष का रिपोर्ट कार्ड रखा।
इस अवसर पर भाजपा के विधायक एवं प्रत्याशी विनोद कुमार ने कहा कि अपने तो अपने होते है। उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में 52 फीसदी मतदान हुआ है जो नाचन भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी करवा रहा है।
प्रदेश में 45 सीटें आने को लेकर किया दावा
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में 45 सीटें आ रही है। भाजपा प्रदेश में रिवाज बदलकर बहुमत से सरकार बना रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष वेद शर्मा, रविन्द्र राणा, महामंत्री नरेंद्र भंडारी, जिप उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, भाजयुमो अध्यक्ष पंकज ठाकुर समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.