सिराज में 40 मीटर गहरी खाई में गिरी कार:एक की मौत, 3 घायल; चियूनी से डाहर जा रहे थे ऑल्टो सवार

सुंदरनगर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
सिराज में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार को देखते लोग। - Dainik Bhaskar
सिराज में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार को देखते लोग।

हिमाचल के मंडी स्थित सिराज हल्के में बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जंजैहली अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार सवार चार लोग चियूनी से डाहर जा रहे थे। इस दौरान चेत नामक स्थान के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। कार सड़क से करीब 40 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जंजैहली लाया गया। जहां नरेंद्र कुमार (21) ने दम तोड़ दिया।

इसके अलावा घायल गिरधारी, अमन और केसर सिंह का जंजैहली अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक युवक और घायल लोग लोट वन्यूरी, चैलचौक और मौवीसेरी के निवासी बताए जा रहे हैं। SDM थुनाग पारस अग्रवाल ने कहा कि घायलों का इलाज जारी है।