हिमाचल के मंडी स्थित चौंतड़ा में 30वें तीन दिवसीय जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में DAV सुंदरनगर के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग की साइंस क्विज प्रतियोगिता में DAV सुंदरनगर के 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों अन्वी, नलिनी ने प्रथम स्थान पर कब्जा हासिल किया।
वरिष्ठ वर्ग की साइंस क्विज प्रतियोगिता में 10वीं कक्षा के विद्यार्थी अर्नव कौशल और रूद्र प्रताप सिंह सेन द्वितीय स्थान पर रहे। गणित प्रतियोगिता में 10वीं कक्षा की छात्रा ओशीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग की साइंस क्विज प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की छात्रा यशिका और छात्र गीतेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान गतिविधि प्रतियोगिता में 8वीं कक्षा के अभिनव भारद्वाज ने प्रथम स्थान झटका। वहीं, 7वीं कक्षा की छात्रा अनिका की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट अव्वल स्थान पर रही। साइंस मॉडल प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में 12वीं कक्षा की छात्रा काव्यांजलि के मॉडल ने अपना परचम लहराया।
अन्वी, नलिनी, अभिनव भारद्वाज, अनिका और काव्यांजलि का मॉडल राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए हैं। बच्चों की इस अनूठी एवं शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से भावी बाल वैज्ञानिकों को संबल मिलता है और उनका वैज्ञानिक दृष्टिकोण सुदृढ़ होता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.