सुंदरनगर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:19.22 ग्राम चिट्‌टा बरामद, हरियाणा के रहने वाले आरोपी, SIU टीम की नाके पर कार्रवाई

सुंदरनगर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक तस्वीर

मंडी पुलिस की SIU टीम ने चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के पुंघ में 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। नाका लगाकर रविवार तड़के हरियाणा के 2 युवकों को 19.22 ग्राम चिट्टे के साथ हिरासत में लिया गया है।

टीम ने मुख्य आरक्षी टेक चंद के नेतृत्व में पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान रात को आने जाने वाले वाहनों को जांच के लिए रोका जा रहा था। इस दौरान तड़के करीब 1 बजे सलापड़ से आ रही कार नंबर HR 07V-5243 को जांच के लिए रोका गया।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के दोनों आरोपी
कार में चंचल विशाल शर्मा (22 वर्ष) पुत्र अजय शर्मा निवासी गांव जोगीमाजरा जिला कुरुक्षेत्र तथा नितेश शर्मा (25 वर्ष) पुत्र राजीव शर्मा निवासी गांव जोगी माजरा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा सवार थे। दोनों के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज करके आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...