पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुल्लू-मनाली आकर बर्फबारी आनंद लेने वाले पर्यटकों के लिए मायूसीभरी खबर है। हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए कुछ दिन पर्यटकों के लिए अटल टनल बंद रहेगी। इस मार्ग पर चार दिन पहले पर्यटक खूब मस्ती करते दिखे थे। अटल टनल मार्ग पर बुधवार को तीन जगह हिमस्खलन हुआ। हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से सोलंगनाला से धूधी तक 13 स्थान हिमस्खलन को लेकर चिह्नित किए गए हैं।
बता दें कि सासे हिम और अवधाव अध्ययन संस्थान ने पहले ही हिमस्खलन को लेकर आशंका जाहिर की थी। चेतावनी मिलने के चलते बर्फबारी अधिक होने और मंगलवार-बुधवार को सोलंगनाला में पर्यटकों के फंसने के चलते आज पुलिस ने पर्यटक वाहनों को नेहरू कुंड से आगे नहीं जाने दिया। जगह-जगह एवलांच से खासी दिक्कत बढ़ गई है। BRO ने अटल टनल मार्ग की बहाली शुरू कर दी है, जबकि लाहुल घाटी में भी दोपहर बाद मौसम खुलते ही BRO सड़क बहाली की तैयारी में जुट गया है।
BRO अटल टनल रोहतांग के निर्देशक कर्नल राजीव खतरी ने बताया कि अटल टनल मार्ग पर 13 MSP पर हिमस्खलन हुआ है। सड़क किनारे बर्फ के ढेर लगे होने और सड़क फिसलन भरी होने के कारण सैलानियों को आज मनाली से पांच किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया, लेकिन एक-दो दिन में सड़क की हालत सामान्य होते ही पर्यटक सोलंगनाला तक जा सकेंगे। फिलहाल पर्यटक सोलंगनाला, फातरू, अंजनी महादेव, कोठी व हामटा में बर्फ के दीदार कर सकेंगे, लेकिन अटल टनल की ओर नहीं जा सकेंगे। अन्य राज्य से पर्यटकों का भारी संख्या में आना जारी है।
उधर, पर्यटन नगरी मनाली के अधिकतर होटल 20 जनवरी तक एडवांस में बुक है। इस बारे में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी अच्छी होने से पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। उन्होंने बताया जनवरी में कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है। वहीं मनाली के SDM रमन घरसंगी का कहना है कि भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इस कारण अटल टनल कुछ दिन सैलानियों के लिए बंद रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन के भीतर सोलंगनाला पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बहाल हो जाएगा।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.