रुलेहड़ में भूस्खलन के बाद बचाव कार्य:मलबे से निकाला 45 वर्षीय महिला का शव; 4 लोग अभी भी लापता, अब तक 6 लोगों की मौत

धर्मशाला2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुलेहड़ में भूस्खलन के बाद जमा हुआ मलबा। - Dainik Bhaskar
रुलेहड़ में भूस्खलन के बाद जमा हुआ मलबा।

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रुलेहड़ गांव में एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य कर रही है। जिसके तहत बुधवार सुबह 45 वर्षीय महिला का शव मलबे से निकाला गया। मृतका का पोस्टमॉर्टम घटनास्थल पर लगाए गए सहायता शिविर में किया गया।

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है। बुधवार सुबह ही एक महिला का शव निकाला गया है। अब तक छह लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि पांच लोगों को जिंदा निकाला गया है। अभी चार लोग मलबे में लापता हैं, जिन्‍हें तलाश करने में टीम जुटी हुई है।

सोमवार को बारिश व भूस्खलन ने कई मकान तबाह कर दिए थे और कई लोग जिंदा ही मलबे में दब गए थे। 15 लोगों की मलबे में दफन होने की जानकारी दी जा रही थी। जिनमें से पांच को सुरक्षित निकाला गया है और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल व पीजीआइ में भर्ती कराया गया।

खबरें और भी हैं...