- Hindi News
- Local
- Himachal
- Counting For Himachal Panchayati Raj Election District Council And Block Committee Office Bearers
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिमाचल पंचायती राज चुनाव:जिला परिषद और ब्लॉक समिति के पदाधिकारियों के लिए मतगणना जारी, सबसे पहले ऊना जिले से आने लगे नतीजे
हिमाचल प्रदेश के कंगड़ा में एक मतगणना केंद्र पर तैनात पुलिस बल।
- प्रदेशभर में 249 जिला परिषद और 1696 पंचायत समिति सदस्य चुने जाने हैं
हिमाचल प्रदेश में तीन चरणों का पंचायत चुनाव खत्म हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश भर के कुल 80 ब्लॉक मुख्यालयों में जिला परिषद और ब्लॉक डेवलपमेंट समिति (BDC) चुनाव मतगणना हुई। प्रदेशभर में 249 जिला परिषद और 1696 पंचायत समिति सदस्य चुने जाने हैं। पंचायत समिति के 54 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जिला परिषद का कोई सदस्य निर्विरोध नहीं चुना गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उपमंडल स्तर पर वोटों की काउटिंग का क्रम शुरू हुआ। शिमला में 13 स्थानों पर मतगणना हो रही है।
आने लगे परिणाम, कहां कैसी है स्थिति
- टकोली से BDC पूनम कुमारी जीती
- पनोह से रमेश सैनी BDC सदस्य चुने गए
- ऊना ब्लॉक के धमादरी से जगत सिंह BDC चुने गए
- गगरेट ब्लॉक के जाइला कौयड़ी से प्रिंस जसबाल जीते
- हरोली ब्लॉक लोअर पंजावर से मुखविंदर कौर जीती
- बंगाणा ब्लॉक के सोहारी वार्ड से सौरभ कुमार चुने गए
- अब ब्लॉक के नारी चिंतपूर्णी से ज्योति ठाकुर, गिंदर मलौन से केवल सिंह और भटेड़ से निर्मला देवी, बंगाणा बलॉक के चौकी खास से अनीता कुमारी सभी बीडीसी सदस्य चुने गए
- नालागढ़ में BDC के वार्ड नंबर 2 बधेरी की मतगणना का परिणाम आ गया है, जिसमें अंजू रानी को 898 दाताराम को 1084 और कर्म चंद को 135 मत प्राप्त हुए
- गगरेट ब्लॉक के गुगलेहड़ में प्रिंस कुमार , कुठेड़ा वार्ड 19 से कृपाल सिंह, ऊना ब्लॉक के नारी वार्ड में अरुणा देवी BDC चुने गए
- ऊना ब्लॉक के चलोला वार्ड से शोभित गौतम BDC चुनाव जीते
- हरोली ब्लॉक के पजावर वार्ड 2 से दीपिका मनकोटिया जीती
- पंचायत समिति काजा से टकपा तोनयोत ने दो वोट से जीत हासिल की है। बीडीसी काजा वार्ड-दो से छेरिंग दिकित विजयी घोषित।
- जिला परिषद चेयरमैन धर्म सिंह पठानिया पंचायत समिति चुनाव हार गए हैं। विनोद कुमार 1277 मतों से विजयी रहे। धर्म सिंह पठानिया को 1147 मत पड़े।
- कांगड़ा के पंचरूखी ब्लॉक पंचायत समिति जंडपुर से विजय, सलियाना से आशीष, रक्कड़ से मनदीप कुमार और डोली खुर्द से मीरा विजयी घोषित।
- तुंगाधार जरोल से सराज भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री हारी, थुनाग से सीएम जयराम ठाकुर की भांजी पार्वती बीडीसी का चुनाव जीतीं।
- शिमला जिले के ब्लॉक टुटू के पंचायत समिति वार्ड नंबर -1 पाहल से सरोज विजयी घोषित। वार्ड नंबर -2 धुधाहलटी से खेमावती विजयी घोषित। वार्ड नंबर -3 सांगटी से निधि ठाकुर विजयी घोषित।
- स्पीति के खुरिक वार्ड से बीडीसी चुनाव में पदमा दिकित विजयी, लोबजंग लामो 6 वोट से हारे।
- मंडी जिले में सराज ब्लॉक के नेहरा वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रोमिला विजयी घोषित। मंडी जिले में सराज ब्लॉक के छतरी वार्ड से बीडीसी के भाजपा प्रत्याशी देविंदर कुमार जीते। सराज ब्लॉक के बगडाथाच वार्ड से BDC के भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार जीते। ब्रयोगी वार्ड से सीपीआईएम के बिहारी लाल जीते। महादेव बीडीसी वार्ड से एडवोकेट वीरेंदर ठाकुर ने 769 वोट से जीते।
- सोलन जिले में विकास खंड कंडाघाट में वार्ड नंबर-1 वाकना, छावशा से चंदू राम ने जीत हासिल की है। घनागु घाट वार्ड नंबर-9 से दीपिका BDC निर्वाचित हुई हैं। जीत हासिल करने के बाद दीपिका घनागु घाट भाजपा अर्की मंडल के साथ।
- सोलन के कंडाघाट विकास खंड में चायल नगाली सत्या देवी, देवठी से भानु शर्मा, शढ़याना से देवेंद्र, सेवड़ा चंडी वार्ड से मनीष, जोघों वार्ड से हरदीप कुमार, नालागढ़ वार्ड पांच से अजमेर सिंह, धर्मपुर के वार्ड नंबर दो से आशा कुमारी, वार्ड नंबर एक से अमर लाल, वार्ड नंबर चार से सुनिल ठाकुर, वार्ड नंबर तीन से जमाना देवी, बीडीसी नालागढ़ के वार्ड नंबर छह सुमन और वार्ड नंबर सात से रीना देवी विजयी घोषित हुईं।