पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां रविवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक निजी स्कूल में काम करने वाले बिहार मूल के इस युवक की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली है। युवक के तन पर उसकी बहन के कपड़े मिले, जो दो महीने पहले चोरी हुए बताए जा रहे हैं। इसके अलावा शव दुल्हन की तरह सजाया हुआ भी मिला। फिलहाल पुलिस आत्महत्या जैसा मामला मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या के बाद शव यहां लटकाए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक युवक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले कई साल से परिवार के साथ यहां दाड़ी में रह रहा था। वह धर्मशाला के निजी कांगड़ा वैली स्कूल का काम करता था। रविवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो मनोज अपने कमरे में नहीं था। आसपास देखने पर उसका शव घर के पास एक पेड़ से लटका हुआ था।
बड़ी बात यह थी कि आत्महत्या करने से पहले उसने खुद को नवविवाहित महिला की तरह सजाया था। उसने सूट, सुहाग चूड़ा और महिलाओं के अन्य सजने संवरने की सभी चीजें लगाई थी। जो कपड़े पहने थे, वो उसकी बहन के थे, जो दो महीने पहले घर से चोरी हो गए थे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और मोर्चरी में भेजने के साथ आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटनास्थल से मनोज का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। हालांकि उसका दूसरा मोबाइल फ़ोन अभी तक नहीं मिला है। दूसरी ओर मृतक मनोज के पिता लालू ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या कर शव को लटकाया गया है। इस बारे में धर्मशाला के थाना सदर प्रभारी राजेश कुमार ने बताया प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। फिर भी सभी तथ्यों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.