पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। प्रदेश पुलिस में जल्दी ही कांस्टेबल के 1334 पदों पर भर्ती होगी। जयराम ठाकुर सरकार ने पदों को सीधी भर्ती के जरिए भरने की मंजूरी दे दी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की ओर से इस संबंध में DGP को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया गया है। पत्र के अनुसार, 1067 पुरुष और 267 महिला कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य ड्यूटी के 976 पुरुष, 91 चालक कांस्टेबल के अलावा 267 महिला कांस्टेबल के पद के शामिल हैं।
मंजूरी मिलने के साथ ही पुलिस मुख्यालय ने भर्ती की अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। DGP संजय कुंडू ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तारीख तय की जा रही है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भर्ती कराने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.