पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में हुई ताजा बर्फबारी के बाद जैसे ही बुधवार को सुबह मौसम साफ हुआ तो घाटी की पहाड़ियां चमक उठी है। बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग भी यातायात के लिए बंद हो गई है। इसके चलते कुल्लू मनाली और लाहौल के बीच वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी है। घाटी के लोगों ने अपने घरों की छतों पर जमी बर्फ की परत को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली। रोहतांग दर्रा, किन्नौर के छितकुल समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। निचले कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं ताजा हिमपात से मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया। हाईवे से लगते इलाकों में करीब 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी। इसके बाद घाटी में मंगलवार को जमकर बर्फबारी हुई है, जिससे लाहौल और स्पीति की तमाम पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग भी यातायात के लिए बंद हो गई है। इसके चलते कुल्लू मनाली और लाहौल के बीच वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी है।
एक ओर घाटी के लोगों ने अपने अपने घरों की छतों पर जमी बर्फ की परत को हटाने का काम शुरू कर दिया है। दूसरी ओर साथ में लोक निर्माण विभाग और BRO ने भी अपनी मशीनरियों के माध्यम से सड़क और गलियों से बर्फ हटाने का कार्य आरंभ कर दिया है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार- प्रदेश में 8 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अगले तीन दिन तक ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। राज्य के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और तूफान, जबकि ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पहले ही आशंका जताई गई थी कि 7 अप्रैल तक ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। अंधड़ भी आ सकता है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.