पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बर्फबारी का मजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में यूं तो पर्यटक हर साल ही आते हैं, लेकिन 2020 की आखिरी रात और 2021 की पहली सुबह इस बार खास ही रही। ऐसा पहली बार हुआ है कि बर्फ से लदी लाहौल घाटी में पर्यटकों ने नए साल का जश्न मनाया। यह सब अटल टनल की वजह से संभव हुआ है। पर्यटन विभाग के मुताबिक इस बार यहां दिसंबर के आखिरी 8 दिन में साढ़े 20 हजार से ज्यादा वाहन कुल्लू-मनाली पहुंचे।
नए साल का आनंद से वेलकम कहने के लिए आने वाले सैलानियों की वजह से लाहौल घाटी सहित मनाली, सोलंग नाला, फातरू, अंजनी महादेव, कोठी, हामटा, नग्गर, मणिकर्ण, कसोल और जीभी में अधिक रौनक दिखी। गुरुवार को सुबह से ही जिले के सभी छोटे-बड़े होटल पैक हो गए। मनाली के कुछ बड़े होटलों के मालिकों ने प्रशासन से अनुमति लेकर कोविड सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पर्यटकों के लिए न्यू ईयर सेलिब्रेशन की व्यवस्था की थी। पर्यटक अटल टनल को निहारने के बाद बर्फ में साहसिक खेलों का आनंद उठाते रहे। पर्यटकों ने दिनभर बर्फ में अठखेलियां की। शाम को ही मनाली माल रोड पर्यटकों से भर गया था और इसके बाद रात में तो यहां रौनक और भी ज्यादा नजर आई। मनाली में देर रात तक सैलानी कमरे तलाशते दिखे। इसकी पुष्टि करते हुए जिला पर्यटन अधिकारी कृष्ण चंद ने बताया कि इस बार जिले में नए साल में पर्यटकों की संख्या अधिक दर्ज की गई है। इससे पर्यटन कारोबारी और लोग खुश हैं।
वहीं आंकड़ों की बात करें तो अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक इस बार 20630 पर्यटक वाहन कुल्लू-मनाली पहुंचे। अकेले गुरुवार को ही 4 हजार पर्यटक वाहनों ने अटल टनल आर-पार की। इसके चलते सुबह से ही मनाली की सड़कों में पर्यटक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। देर रात तक वाहन धीमी गति से चलते रहे। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहली बार ड्रोन का सहारा लिया। हालांकि क्रिसमस की बजाय ट्रैफिक में सुधार दिखा।
इस बारे में लाहौल-स्पीति के SP मानव वर्मा ने बताया कि पर्यटक वाहनों के लिए सिस्सू हेलीपैड में पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। वहीं कुल्लू के SP गौरव सिंह ने कहा कि ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया है। पर्यटक नववर्ष का जश्न शांतिपूर्वक मनाएं, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए।
इस तरह रही वादी में आए पर्यटक वाहनों की संख्या
तारीख | 2019 में आए वाहन | 2020 में आए वाहन |
24 दिसंबर | 1103 | 1973 |
25 दिसंबर | 1471 | 3303 |
26 दिसंबर | 1196 | 2475 |
27 दिसंबर | 1307 | 2159 |
28 दिसंबर | 1335 | 1656 |
29 दिसंबर | 1750 | 1956 |
30 दिसंबर | 1993 | 3158 |
31 दिसंबर | 1822 | 4000 |
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.