पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी घायल हो गए। हादसा गुरुवार देर रात का है, जब हाईवे पर दौड़ रही एक अल्टो कार अचानक बेकाबू होकर करीब 250 फीट नीचे नाले में जा गिरी। शुक्रवार सुबह इस बारे में सूचना मिली तो पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। हालांकि, देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में से 2 को मामूली चोट होने के चलते आज घर भेज दिया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल दो का उपचार जारी है।
गुरुवार देर रात करीब 12 बजे एक अल्टो कार में सवार पांच लोग शोंगठंग से बारंग की तरफ जा रहे थे। बारंग पुल से थोड़ा पीछे कैंची मोड़ के पास कार का चालक संदीप अचानक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क मार्ग से लगभग 250 फीट नीचे गहरे नाले में जा गिरी।
हादसे में कंधार के करीब 35 वर्षीय कार चालक संदीप, चगांब निवासी अभिषेक गम्भीर रूप से घायल हो गए, एक साथी की मौत हो गई। इसके अलावा 2 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस को घटना की सूचना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घायलों में दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि नेपाल मूल का बताए जा रहे मृतक युवक की पूरी पहचान देर शाम तक नहीं हो पाई है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.