पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिमाचल प्रदेश की वादियों ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। सोमवार को शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिसे देखकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के चेहरे खिल गए। अब नए साल के जश्न का मजा भी दोगुना हो गया है। वहीं बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है।
शिमला जिला में जाखू, कुफरी व नारकंडा में बर्फबारी हुई है। धर्मशाला के ऊपरी इलाकों व धौलाधार की पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गई हैं। सोलन जिला के चायल व आसपास के इलाकों में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा के डलहौजी में भी बर्फबारी हुई है। इसके अलावा मनाली व लाहौल स्पीति अटल टनल के आसपास बर्फ के ढेर लग गए हैं। पर्यटन नगरी मनाली से लेकर पतलीकूहल तक भारी बर्फ गिरी है।
इससे पहले रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिली थी, लेकिर रात होते-होते मौसम खराब हो गया। रात में बारिश हुई और सुबह आसपास की वादियों में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई थी। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 29 से 31 दिसंबर तक प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.