• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Kangra
  • Dharamshala
  • Himachal Assembly Election 2022; Supporters Of Major Vijay Singh Mankotia Join BJP Impressed By The Leadership Of BJP, Rakesh Sharma Welcomed Him Wearing A Patka

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के समर्थक BJP में शामिल:भाजपा के नेतृत्व से हुए प्रभावित, राकेश शर्मा ने पटका पहना किया स्वागत

धर्मशाला7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा में शामिल हुए मेजर विजय सिंह मनकोटिया के समर्थक। - Dainik Bhaskar
भाजपा में शामिल हुए मेजर विजय सिंह मनकोटिया के समर्थक।

हिमाचल के धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतियों और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व को देखते हुए शुक्रवार को धर्मशाला में मेजर विजय सिंह मनकोटिया के समर्थक दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले विजय सिंह मनकोटिया भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

भाजपा में जाने वाले कार्यकर्ताओं में पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद गगन ठाकुर, पूर्व प्रधान शमशेर सिंह जम्बाल, पूर्व समिति सदस्य बिल्लू राम, नवीन शर्मा, लाल सिंह राणा, बदराई राम, अभिमन्यू वर्मा, विक्रम सिंह, मोहित राणा, बिक्रम ठाकुर आदि थे।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश-प्रदेश को एक नई दिशा प्रधान की है। जनता ने जहां केंद्र की नीतियों को सराहा है, वहीं प्रदेश भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व को अपनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का ग्राफ लगातार गिर चुका है और कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में घुटन महसूस कर रहें हैं, यही कारण है कि कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

'रिवाज बदलेगा प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार'
उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनावों में इस बार रिवाज बदलेगा और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। राकेश शर्मा ने कहा कि होने वाले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस किस मुद्दों पर जनता से वोट मांग रही है. यह उसे खुद पता नहीं है। कांग्रेस पार्टी कई हिस्सों में बंटी हुई है। हर कोई कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहा है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ऐसी गारंटियों से लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है जो कभी भी पूरी नही होने वाली हैं।

खबरें और भी हैं...