हिमाचल में इस बार रिवाज बदलना तय:देवेंद्र सिंह राणा बोले- फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी, पालमपुर और सुलह में की बैठकें

धर्मशाला7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते प्रदेश चुनाव सहप्रभारी देवेंद्र सिंह राणा। - Dainik Bhaskar
भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते प्रदेश चुनाव सहप्रभारी देवेंद्र सिंह राणा।

हिमाचल के कांगड़ा स्थित पालमपुर, सुलह व नगरोटा बंगवा में भाजपा के प्रदेश चुनाव सहप्रभारी देवेंद्र सिंह राणा ने बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस बार रिवाज बदलना तय है। प्रदेश में फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी। भाजपा के पास दृढ़ नेतृत्व के साथ एक मजबूत संगठन है, जिसके बल पर भाजपा की सरकार मिशन रिपीट करेगी। कांग्रेस चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुकी है।

देवेंद्र सिंह राणा ने बैठकों के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। साथ ही चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार व अन्य गतिविधियों पर अपने विचारों को साझा किया। इससे पहले देवेंद्र सिंह राणा ने पालमपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शांता कुमार के साथ भी मुलाकात की। देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मोदी का हिमाचल की जनता के प्रति स्नेह अद्भुत है।

भाजपा की कार्यशैली अपने आप में अनुसंधान का विषय

हिमाचल की जनता भी उनको बहुत प्यार व सम्मान करती है। जिसका उदाहरण उन्होंने श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान चंबा में बनाया गए गददी चोला पहनकर पूरे देश को दिखाया है। भाजपा की कार्यशैली अपने आप में अनुसंधान का विषय है। केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही आमजन की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को समझती है और उन्हें पूरा करने के लिए प्रयासरत रहती है।

भाजपा का संगठनात्मक ढांचा बेहद मजबूत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अंदरूनी ढांचा पूरी तरह से टूट चुका है। आज उसके बडे़ नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मान लिया है कि कांग्रेस का तंत्र इतना मजबूत नहीं है कि भाजपा को विधानसभा चुनावों में हरा सके। भाजपा का संगठनात्मक ढांचा बेहद मजबूत है। जिसका आधार पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता एंव पेशेवर कार्यशैली है।

देश की जनता ने भाजपा को पूरा समर्थन दिया

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। देश की जनता ने भाजपा को अपना पूरा समर्थन दिया है। विस चुनावों में भाजपा भारी बहुमतों से पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि रही सही कांग्रेस लगातार टूटती बिखरती जा रही है।

खबरें और भी हैं...