हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में कई विभागों के कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई। बिजली विभाग में कार्यरत कांगड़ा निवासी 38 वर्षीय संजीव कुमार को चुनाव ड्यूटी पर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगाया गया। वह मतदान केंद्र आशापुरी में 11 नवंबर को ड्यूटी के लिए पहुंचा था, लेकिन चुनाव ड्यूटी के बाद घर वापस नहीं लौटा।
परिवारजनों ने संबंधित पुलिस थाना लंबागांव में 13 नवंबर को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। संजीव कुमार आशापुरी बूथ मे APRO तैनात था। SHO प्रेमपाल पुलिस थाना लंबागांव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज करके संजीव को तलाशने के प्रयास जारी हैं। प्राथमिक जांच में सड़क किनाने उसके जले कपड़े और मोबाइल फोन मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार, 12 नंबवर को वोटिंग के दिन सुबह 4 बजे आशा पूरी के प्रिजाइडिग आफिसर ने कंट्रोल रूम में फोन किया कि संजीव कुमार की तबियत खराब है। किसी अन्य कर्मचारी की ड्यूटी उसकी जगह लगा दी जाए। जब उस क्षेत्र के सेक्टर आफिसर संजीव की जगह अन्य कर्मचारी को वहां लेकर गए तो संजीव वहां नहीं मिला।
संजीव ने न तो SDM को अपनी रिपोर्ट दी और न ही घर पर पंहुचा है। उसके परिजनो ने उसे इधर-उधर भी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। SDM अपराजिता चंदेल ने बताया कि संजीव कुमार की तबियत खराब होने से अन्य कर्मचारी की ड्यूटी चुनाव के लिए लगा दी थी। उसकी गुम होने की रिपोर्ट पुलिस मे दर्ज करवा दी है। पुलिस संजीव को ढूंढ रही है।
संजीव कुमार ने मतदान के दिन ही शराब पी ली। जिसके चलते उसे तत्काल ड्यूटी से हटा दिया था। अभी तक की तलाश में संजीव कुमार के जले हुए कपड़े और मोबाइल फोन सड़क किनारे पड़े मिले हैं। लेकिन अभी तक संजीव कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.