पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्राम पंचायत कपाहड़ा में गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से एक विवाहिता की मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान संतोष कुमारी (40) निवासी गांव जोल डाकघर कपाहड़ा बताई जा रही है। संतोष कुमारी की बाजू में कुछ दिन पूर्व चोट लगी थी। इसके चलते उसकी बाजू का ऑपरेशन किया गया था। उक्त महिला कुछ दवाइयों का सेवन करती थी। इसके चलते उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
उसके बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उस समय घर पर उनका बेटा मौजूद था। बेटे ने अपने पिता राजेंद्र कुमार को फोन पर सूचित किया। राजेंद्र कुमार गांव कपाहड़ा में चाय की एक छोटी सी दुकान चलाता है। वह तुरंत घर पहुंचा और अपनी पत्नी को लेकर बरठीं अस्पताल चला गया। प्रारंभिक उपचार के उपरांत महिला को जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम पंचायत कपाहड़ा की प्रधान माया देवी व उपप्रधान विनय शर्मा भी जिला अस्पताल बिलासपुर मौजूद थे। यह परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.