हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई। मंडी संसदीय सीट पर भी वोटिंग जारी है। इस संसदीय क्षेत्र में कुछ 17 विधानसभा क्षेत्र हैं। जबकि 5 जिले भी आते हैं। ऐसे में यहां पर सुबह से लोग वोटिंग के लिए बूथों पर एकत्रित होना शुरू हो गए। शाम 6 बजे तक मतदान चलता रहेगा। यहां सुबह 10 बजे तक 5.82 फीसदी मतदान हुआ है। दोपहर 12 बजे तक 19.78% मतदान;हो चुका है। दोपहर 1 बजे तक 26.80% मतदान हुआ। दो बजे तक 33.17 फीसदी मतदान हुआ है। तीन बजे तक मंडी में 40.59 प्रतिशत मतदान हो चुका है। चार बजे तक 47.17 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। पांच बजे तक यहां पर केवल 49.83 प्रतिशत मतदान हुआ।
मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल 12 लाख 99 हजार 756 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 38 हजार 756 महिला और 6 लाख 47 हजार 619 पुरुष मतदाता हैं। सर्विस वोटरों की संख्या 13 हजार 374 हैं। विदेश में रह रहे 2 प्रवासी निर्वाचक हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 5 मतदाता हैं। वहीं, पूरे संसदीय क्षेत्र में 2365 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जिसके लिए 15 हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
लाहौल-स्पीति के 24 हजार 486 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन तशीगंग पर पोलिंग कर्मी पारंपरिक परिधान में वोटरों का स्वागत कर रहे हैं और 100 प्रतिशत पोलिंग सुनिश्चित करेंगे। यहां कुल 47 मतदाता हैं। पुरुष 29 और 18 महिला मतदाता है। लाहौल में 63 और स्पीति में 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लाहौल में 372 और स्पीति में 148 पोलिंग कर्मी तैनात किए गए हैं।
सीएम ने परिवार सहित किया मतदान
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी गृह पंचायत मुरहाग के भराड़ी स्कूल स्थित मतदान केंद्र ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर और दो बेटियों चंद्रिका और प्रियंका के साथ लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान किया। अपनी गृह पंचायत मुरहाग में मतदान केंद्र -36 मुरहाग (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भराड़ी) में परिवार सहित मतदान किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.