पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शिमला|शिमला के रिज मैदान पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को सीएम जयराम ठाकुर ने किया। इसे बनाने में 1.08 करोड़ रुपये खर्च आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिमा राज्य के लोगों की ओर से महान राजनेता के प्रति प्रेम और स्नेह का प्रतीक है।
वाजपेयी एक महान और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने नेतृत्व के उच्चतम मूल्यों को परिभाषित किया और देश के विकास में उनके योगदान को वर्षो तक याद रखा जाएगा। रिज में वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भारत माता के महान पुत्र को श्रद्धांजलि है। बता दें कि रिज पर महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, यशवंत सिंह परमार और मेजर सोमनाथ के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित हो गई है।
हिमाचल से हमेशा रहा अटल कनेक्शन
जयराम ने कहा, वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष लगाव था, जिसे वह अपना दूसरा घर भी कहते थे। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी वाजपेयी कभी भी हिमाचल आकर यहां कुछ दिन व्यतीत करने का अवसर नहीं छोड़ते थे।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.