• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Himachal Pradesh Election Voting 2022 Update; CM Jairam Thakur | Shimla Mandi Kullu Hamirpur Kullu Vidhan Sabha Voting Percentage

हिमाचल में इन दिग्गजों में कड़ा मुकाबला:CM जयराम ठाकुर को चेतराम की चुनौती; 24 नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी

शिमला7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में आज 68 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी। चुनावी रण में उतरे 412 प्रत्याशियों की किस्मत आज शाम तक EVM में कैद हो जाएगी। प्रदेश में इस बार 24 से ज्यादा सीटें हॉट बनी हुई हैं।

इस बार प्रदेशवासियों की नजरें सराज, कुसुम्पटी, फतेहपुर, देहरा, नादौन, हरोली, कसौली, घुमारवीं, मनाली, देहरा, ज्वालामुखी, बिलासपुर, ठियोग इत्यादि सीटों पर टिकी हैं। सराज विधानसभा से सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनावी मैदान में हैं। इनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम से है।

चंबा जिला में 3 दिग्गजों की साख का सवाल

चंबा जिला की 5 सीटों पर 3 दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। भरमौर सीट से पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चुनावी मैदान में है। भरमौरी को इस बार IGMC शिमला के MS डॉ. जनक राज से कड़ी चुनौती मिल रही है।

जिला चंबा की 5 सीटों पर यह नेता आमने-सामने

सीटकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
चुराहयशवंत सिंह खन्नाहंसराज
भरमौरठाकुर सिंह भरमौरीडॉ.जनक राज
चंबानीरज नय्यरनीलम नय्यरइंदिरा कपूर
डलहौजीआशा कुमारीडीएस ठाकुर
भटियातकुलदीप सिंह पठानियाविक्रम जरयाल

फतेहपुर में राकेश पठानिया की साख दांव पर
फतेहपुर में जयराम सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। 2017 में नूरपूर से जीते राकेश पठानिया को भाजपा ने फतेहपुर विधानसभा सीट फ़तह करने के लिए यहां से टिकट दिया है। इनका मुकाबला सिटिंग MLA भवानी सिंह पठानिया से है।

यहां से भाजपा के बागी कृपाल परमार भी चुनावी मैदान में हैं, जिन्हें बिठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन किया था। फतेहपुर में आम आदमी पार्टी के सुजान सिंह पठानिया भी सशक्त दावेदार माने जा रहे हैं।

इसी तरह देहरा सीट पर भाजपा ने रमेश चंद ध्वाला को टिकट दिया है, लेकिन यहां पर पार्टी के बागी एवं सिटिंग MLA होशियार सिंह के कारण मुकाबला दिलचस्प है। कांग्रेस के राजेश शर्मा को भी मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।

कांगड़ा जिला की 15 सीटों पर यह नेता आमने-सामने

सीटकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
नूरपूरअजय महाजनरणवीर सिंह निक्का
इंदौरामलेंद्र राजनरीता धीमान
फतेहपुरभवानी सिंह पठानियाराकेश पठानिया

कृपाल परमार

ज्वालीचंद्र कुमारसंजय गुलेरिया
देहराराजेश शर्मारवेश ध्वालाहोशियार सिंह
जसवां-परागपुरसुरेंद्र सिंह मनकोटियाबिक्रम ठाकुर
ज्वालामुखीसंजय रत्नरविंद्र सिंह रवि
जयसिंहपुरयादवेंद्र गोमारविंद्र धीमान
सुलहजगदीश सिपहियाविपिन सिंह परमार
नगरोटारघुबीर सिंह बालीअरुण कुमार मेहरा
कांगड़ासुरेंद्र सिंह काकूपवन काजल
शाहपुरकेवल सिंह पठानियासरवीण चौधरी
धर्मशालासुधीर शर्माराकेश चौधरी
पालमपुरआशीष बुटेलत्रिलोक कपूर
बैजनाथकिशोरी लालमुल्क राज प्रेमी

रविंद्र रवि को संजय रत्न से चुनौती
कांगड़ा की ज्वालामुखी सीट से भाजपा ने रविंद्र रवि को टिकट दिया है। इनकी टक्कर कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय रत्न से है। यहां भाजपा को भीतरघात का डर सता रहा है।

लाहौल-स्पीति में इनमें टक्कर

सीटकांग्रेसभाजपा
लाहौल स्पीतिरवि ठाकुररामलाल मारकंडा

गोविंद ठाकुर को भुवनेश्वर गौड़ से चुनौती

मनाली सीट पर भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और कांग्रेस के भुवनेश्वर सिंह के कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। बंजार सीट पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खिमीराम शर्मा के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से मुकाबला रोचक है। यहां खिमीराम, सुरेंद्र शौरी और हितेश्वर सिंह में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है

कुल्लू जिला की 5 सीटों पर यह आमने-सामने

सीटकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
मनालीभुवनेश्वर गौड़गोविंद सिंह ठाकुर
कुल्लूसुंदर ठाकुरनरोतम ठाकुर
बंजारखिमीरामसुरेंद्र शौरीहितेश्वर सिंह
आनीबंसी लाल कौशललोकेंद्र कुमारपरसराम

कांगड़ा में सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ
कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 1,625 और लाहौल-स्पीति में सबसे कम 92 पोलिंग बूथ हैं। 15 प्रतिशत पोलिंग पार्टियां और 15% EVM रिवर्ज रखी गई हैं, ताकि कहीं EVM के खराब होने पर तत्काल बदला जा सके।

मंडी जिला में इनमें मुकाबला

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
सुंदरनगरसोहन लाल ठाकुरराकेश जम्वालअभिषेक ठाकुर
नाचननरेश कुमारविनोद कुमार
सराजचेतराम ठाकुरजयराम ठाकुर
द्रंगकौल सिंह ठाकुरपूर्ण चंद ठाकुर
जोगेंद्रनगरसुरेंद्र पाल ठाकुरप्रकाश राणा
धर्मपुरचंद्र शेखररजत ठाकुर
मंडीचंपा ठाकुरअनिल शर्माप्रवीण शर्मा
बल्हप्रकाश चौधरीइंद्र सिंह गांधी
सरकाघाटपवन कुमारदलीप ठाकुर
करसोगमहेश राजदीपराज कपूरयुवराज कपूर

नादौन में सुक्खू और सुजानपुर में राजेंद्र राणा की साख दांव पर
​​​​​​​हमीरपुर जिला की 5 सीटों में से नादौन और सुजानपुर सबसे हॉट सीट हैं। नादौन में कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और भाजपा के विजय अग्निहोत्री में भी कांटे की टक्कर है। वहीं सुजानपुर सीट पर 2017 में प्रेम कुमार धूमल को हराने वाले राजेंद्र राणा को इस बार कैप्टन रि. रणजीत सिंह से चुनौती मिल रही है।

हमीरपुर जिला में इनमें मुकाबला

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
भोरंजसुरेश कुमारडॉ. अनिल धीमान
सुजानपुरराजेंद्र सिंह राणाकैप्टन रि. रणजीत सिंह
हमीरपुरडॉ. पुष्पेंद्र वर्मानरेद्र ठाकुरआशीष शर्मा
बड़सरइंद्र दत्त लखनपालमाया शर्मासंजीव शर्मा
नादौनसुखविंद्र सिंह सुक्खूविजय अग्निहोत्री

हरोली में अग्निहोत्री और राम कुमार आमने-सामने
​​​​​​​ऊना के हरोली में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को भी प्रो. राम कुमार से कड़ी टक्कर मिल रही है।

ऊना जिला में इनमें मुकाबला

जिलाकांग्रेसभाजपा
चिंतपूर्णीसुदर्शन सिंह बबलूबलवीर सिंह चौधरी
गगरेटचेतन्य शर्माराजेश ठाकुर
हरोलीमुकेश अग्निहोत्रीप्रो. राम कुमार
ऊनासत्तपाल रायजादासत्तपाल सिंह सत्ती
कुटलेहड़देवेंद्र कुमार भुट्‌टोंवीरेंद्र कंवर

बिलासपुर की 4 सीटों पर इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
बिलासपुर जिला की 4 सीटों पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग, BJP के संगठन महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, कांग्रेस के रामलाल ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता रणधीर शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

बिलासपुर जिला में इनमें मुकाबला

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
झंडुताविवेक कुमारजेआर कटवाल
घुमारवीराजेश धर्माणीराजेंद्र गर्ग
बिलासपुरबंबर ठाकुरत्रिलोक जम्वालसुभाष शर्मा
श्रीनयना देवी जीरामलाल ठाकुररणधीर शर्मा

142 बूथों पर महिला कर्मी करवाएंगी चुनाव
हिमाचल के 142 पोलिंग बूथ महिला कर्मचारी संचालित कर रही हैं। इन पर सुरक्षा का जिम्मा भी महिला पुलिस कर्मी ही संभालेंगी। इसका मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसी तरह 37 पोलिंग बूथ को दिव्यांग कर्मी ही संचालित करेंगे।

सोलन जिला में इनमें टक्कर

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
अर्कीसंजय अवस्थीगोविंद राम शर्माराजेंद्र ठाकुर
नालागढ़हरदीप सिंह बाबालखविंद्र राणाकेएल ठाकुर
दूनराम कुमार चौधरीसरदार परमजीत सिंह
सोलनधनीराम शांडिलडॉ. राजेश कश्यप
कसौलीविनोद सुल्तानपुरराजीव सैजल

सिरमौर में 3 दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव

पांवटा साहिब में जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी, डॉ. राजीव बिंदल और हर्ष वर्धन सिंह चौहान की साख दाव पर लगी हुई है। पांवटा साहिम में सुखराम चौधरी और कांग्रेस के किरनेश में, नाहन सीट पर डॉ. राजीव बिंदल व अजय सोलंकी और शिलाई में कांग्रेस के दिग्गज हर्षवर्धन चौहान और बलदेव तोमर के बीच रोचक मुकाबला है।

सिरमौर जिला में इनमें टक्कर

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
पच्छाददयाल प्यारीरीना कश्यपगंगूराम मुसाफिर
नाहनअजय सोलंकीराजीव बिंदल
श्री रेणुकाजीविनय कुमारनारायण सिंह
पांवटा साहिबकिरनेश जंगसुखराम चौधरी
शिलाईहर्षवर्धन सिंह चौहानबलदेव तोमर

कुसुम्प्टी में सुरेश भारद्वाज के सामने अनिरुद्ध की चुनौती
इसी तरह कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में शहरी विकास मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज की साख दांव पर लगी है, क्योंकि पार्टी हाईकमान ने इन्हें शिमला शहरी सीट से हटाकर कांग्रेस के गढ़ कुसुम्प्टी को भेदने का जिम्मा दिया है। इनका मुकाबला कांग्रेस के 2 बार के विधायक अनिरुद्ध सिंह से है।

शिमला जिला में इनमें टक्कर

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीयCPIM
चौपालरजनीश किमटाबलवीर वर्माडॉ. सुभाष मंगलेट
ठियोगकुलदीप राठौरअजय श्यामइंदू वर्माराकेश सिंघा
कसुम्पटीअनिरुद्ध सिंहसुरेश भारद्वाजकुलदीप तनवर
शिमलाहरीश जनारथासंजय सूदटिकेंद्र पंवर
शिमला ग्रामीणविक्रमादित्य सिंहरवि मेहता
जुब्बल कोटखाईरोहित ठाकुरचेतन बरागटा
रामपुरनंदलालकौल नेगी
रोहड़ूमोहनलाल ब्राक्टाशशि बाला

किन्नौर जिला में इनमें मुकाबला

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
किन्नौरजगत सिंह नेगीसूरत नेगीतेजवंत नेगी

हिमाचल में जिलावार इन उम्मीदवारों में मुख्य मुकाबला है। वहीं कुछ सीटों पर AAP, दूसरे अन्य दलों व कुछ निर्दलीय भी शामिल है।