राहुल गांधी के साथ 5KM चली प्रतिभा सिंह:उज्जैन के महाकाल मंदिर में किए दर्शन; हिमाचल कांग्रेस में CM कुर्सी की खींचतान

शिमला4 महीने पहले

हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह दूसरे दिन सोमवार को भी 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुई। उन्होंने सुबह करीब साढ़े छह बजे मध्यप्रदेश के इंदौर से राहुल गांधी के साथ यात्रा शुरू की और वह लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलीं।

इससे पहले प्रतिभा सिंह ने बेटे विक्रमादित्य सिंह, यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर और अमित नंदा समेत उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन किए। सुबह के वक्त भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद प्रतिभा सिंह अब वापस दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी है।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह, यदुपति ठाकुर और अमित नंदा
उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह, यदुपति ठाकुर और अमित नंदा

प्रतिभा सिंह की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कुछ लोग इसे हिमाचल में मुख्यमंत्री कुर्सी की खींचतान से जोड़कर देख रहे हैं। प्रतिभा सिंह प्रदेश की पहली नेता है, जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। दो दिन में प्रतिभा सिंह ने लगभग 15 किलोमीटर पैदल यात्रा की है।

प्रतिभा सिंह की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कुछ लोग इसे हिमाचल में मुख्यमंत्री कुर्सी की खींचतान से जोड़कर देख रहे हैं। प्रतिभा सिंह प्रदेश की पहली नेता है, जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। दो दिन में प्रतिभा सिंह ने लगभग 15 किलोमीटर पैदल यात्रा की है।

प्रतिभा के दांव से हड़कंप, दूसरे नेता भी यात्रा में पहुंचेंगे

प्रतिभा सिंह के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दांव से कांग्रेसी नेताओं में ही हड़कंप मचा हुआ है। इसको लेकर अब जल्द हिमाचल के कई और कांग्रेसी नेता भी इस यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। पहले सब 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब वह पहले वहां पहुंच रहे हैं।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रतिभा सिंह
उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रतिभा सिंह

हिमाचल के यह कांग्रेसी नेता CM कुर्सी की रेस में

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, ठाकुर कौल सिंह, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर और कर्नल धनीराम शांडिल खुद को CM पद की रेस में बता रहे हैं।

हिमाचल के ट्रेंड को पक्ष में मान रही कांग्रेस
हिमाचल में हर 5 साल बाद सरकार बदल जाती है। अभी तक यहां CM जयराम ठाकुर की अगुआई वाली भाजपा सरकार है। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार उन्हें सत्ता मिलेगी। इसी वजह से कांग्रेसी नेता मतगणना का इंतजार किए बगैर ही CM कुर्सी को लेकर अंदरखाते भिड़ने लगे हैं।

7 सितंबर से चल रही भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी ने 7 सितंबर को दक्षिणी भारत के आखिरी छोर कहे जाने वाले कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। राहुल की यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। राहुल गांधी 150 दिन की इस यात्रा में लगभग 3,500 किलोमीटर पैदल चलेंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को 81वां दिन है। यात्रा को मध्यप्रदेश पहुंचे आज 7वां दिन हो गया है। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी 2 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं और श्रीनगर तक का लगभग 1400 किलोमीटर का सफर बाकी है।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा करते हुए प्रतिभा सिंह
उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा करते हुए प्रतिभा सिंह