• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Car Fell In ShimlaChaupal, One Person Died One Person Died, Accident Happened Near Shitna, High Speed Is Believed To Be The Reason

शिमला में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार:सेना के जवान की मौत, तेज रफ्तार से बेकाबू हुई; रेस्क्यू ऑपरेशन में आई परेशानी

शिमला6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक सेना का जवान राजेंद्र सिंह। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
मृतक सेना का जवान राजेंद्र सिंह। (फाइल फोटो)

शिमला के चौपाल में देर रात को एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई और इसमें सवार सेना के जवान की मौत हो गई। घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन करने में दिक्कत आई।

शिटना के पास हुई दुर्घटना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिमला नेरवा मुख्य मार्ग पर चौपाल से करीब 12 किलोमीटर दूर शिटना में गाड़ी नंबर एचपी 08A-3078 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है गाड़ी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। जिस कारण गाड़ी लगभग साढ़े 300 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सेना का जवान राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

चौपाल में गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।
चौपाल में गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।

स्थानीय लोगों की मदद

स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को चौपाल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन जवान को यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मिंडा तहसील नेरवा जिला शिमला के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि SDPO चौपाल राजकुमार ने की है। सेना का जवान छुट्टियों में घर आया था।

खबरें और भी हैं...