हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश आने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश आने की वजह से पर्यटकों से भरा रिज मैदान एक दम खाली हो गया। सब अपने अपने वाहनों और होटलों के लिए निकल गए। वहीं, माल रोड पर भी बारिश की वजह से लोगों को दुकानों और रेन शेल्टर के नीचे बचाव करते देखा गया।
दो दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग ने शिमला, सिरमौर, शिलाई, राजगढ, चौपाल, तत्तापानी, ज्वाला जी, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, मनाली, मंडी में 2 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि कुछ दिनों में मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है।
सोमवार को यह रहा न्यूनतम तापमान | |
शिमला | 14 |
सुंदरनगर | 16.4 |
भुंतर | 14.3 |
धर्मशाला | 16.2 |
मंडी | 17.6 |
बिलासपुर | 20 |
हमीरपुर | 18.2 |
सोलन | 14.8 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.